बड़ी ख़बरः कांग्रेस को अपनी जमानत बचानी भी हो रही मुश्किल-सैनी

बड़ी ख़बरः कांग्रेस को अपनी जमानत बचानी भी हो रही मुश्किल-सैनी

करनाल में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने श्रमिक सम्मेलन और सेन समाज के सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पत्रकारों से भी बातचीत की। जिसमें उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने बीते दस साल में मजदूरों के लिए बहुत कुछ किया है, इसलिए मजदूरों ने मजदूर सम्मान समारोह आयोजित करके बीजेपी को समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों ने खुद ही बड़े स्तर पर इस सम्मेलन का आयोजन किया। मुझे भी सम्मेलन में बुलाया और कहा कि पीएम मोदी ने श्रमिकों के हित में काम काम किया है, इसलिए वो सभी पीएम मोदी के साथ खड़े हैं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार पर संकट के सवाल पर कहा कि किसी तरह की कोई दिक्कत या परेशानी नहीं है। कांग्रेस पर बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास अब जमीन नहीं बची है।

कांग्रेस को तो जमानत बचाने में भी मुश्किल आएगी। कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ झूठ बोल रही है। झूठे वादे कर रही है, जिन्हें अब लोग समझ चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा की सभी 10 सीटों के साथ हरियाणा में कुल 11 कमल खिलेंगे, जिनमें से 10 कमल दिल्ली और एक कमल चंडीगढ़ जाएगा।

बहरहाल अब चुनावी मौसम में हर पार्टी अपनी-अपनी जीत का दम भर रही है। ऐसे में असल में जीत का सेहरा किसके सर बंधता है ये तो 4 जून को ही तय हो पाएगा।